Tuesday, May 14, 2024
निर्मला भुराड़िया
* शिक्षा: मास्टर ऑफ साइंस (लाइफ सांइस) प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान के साथ
* कार्य: फीचर संपादक व साप्ताहिक स्तंभकार- नईदुनिया
* लेखन: पिछले बीस वर्षों में कहानियां, कविता, आलेख, समीक्षाएं आदि राष्ट्रीय पत्रों व प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं, जैसे इंडिया टुडे, आउटलुक, हंस, कथादेश, जनसत्ता, संडे ऑब्जरवर, कादम्बिनी, साप्ताहिक हिंदुस्तान आदि में निरंतर प्रकाशित। स्तंभ के अलावा नईदुनिया के संपादकीय पृष्ठों पर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय राजनीति तथा अन्य विषयों पर लेख प्रकाशित। मध्यप्रदेश में एड्स पर किया रिपोर्ताज अंग्रेजी मैग्जीन हार्ड न्यूज में प्रकाशित- बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के इंटरनेशनल हैल्थ जर्नलिज्म फैलोशिप प्रोग्राम द्वारा समर्थित। चुनावी रिपोर्टिंग, फिल्म और राजनीति से जुड़ी शख्सियतों के साक्षात्कार।
* प्रकाशित पुस्तकें:
(1) घास के बीज – कविता संग्रह – मध्यप्रदेश साहित्य परिषद द्वारा इंद्रप्रस्थ प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित – 1994
(2) एक ही कैनवस पर बार-बार – कहानी संग्रह – राधाकृष्ण प्रकाशन, दिल्ली – 1995
(3) कैमरे के पीछे महिलाएं – सिनेमा विश्लेषण – परंपरा प्रकाशन, इंदौर – 1998
(4) विश्व सुंदरी – कविता संग्रह – मनस्वी प्रकाशन, इंदौर – 2001
(5) ऑब्जेक्शन मि लॉर्ड – उपन्यास – सामयिक प्रकाशन, दिल्ली – 2004, 2006 (द्वितीय संस्करण)
(6) खुशी का विज्ञान (हिन्दी में वैज्ञानिक विश्लेषण) – सामयिक प्रकाशन, दिल्ली – 2008
(7) मत हंसो पद्मावती – कहानी संग्रह – वाणी प्रकाशन, दिल्ली – 2012
(😎 फिर कोई प्रश्न करो नचिकेता (टिप्पणियां) – सामयिक प्रकाशन, दिल्ली – 2012
(9) गुलाम मंडी – उपन्यास – सामयिक प्रकाशन, दिल्ली – 2014
* पुरस्कार व उपलब्धियां:
(1) युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की सरकार द्वारा उनके प्रतिष्ठित इंटरनेशनल विजिटर्स प्रोग्राम फॉर फॉरेन ओपिनियन लीडर्स के लिए अमेरिका आमंत्रित, वहां ट्रेफिकिंग इन परसन्स प्रोजेक्ट पर कार्य – 2006
(2) भारत सरकार के आधिकारिक पत्रकार दल में शामिल होकर लंदन विश्व हिन्दी सम्मेलन में शिरकत – 1999
(3) काशीबाई मेहता सम्मान – मप्र लेखक संघ- 2002
(4) सेवा सौरभ सम्मान – सेवा सौरभ – 2002
(5) अखिल भारतीय अहिल्या सम्मान – देवी अहिल्या सांस्कृतिक संगठन, खरगोन – 2003
(6) साहित्य अकादमी, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन” सम्मान (उपन्यास ‘ऑब्जेक्शन मि लॉर्ड”) – मप्र साहित्य परिषद – 2004
(7) तूलिका सम्मान – तूलिका सामाजिक, कला एवं संस्कृति संघ, भोपाल – 2007
(😎 रक्तसूर्य सम्मान – राजबहादुर स्मृति, भोपाल – 2009
(9) सुभद्राकुमारी चौहान पुरस्कार – विश्व संवाद केंद्र, मालवा – 2011
(10) राहुल बारपुते स्मृति पत्रकारिता सम्मान – समय इंडिया – 2011
(11) भूतपूर्व सदस्य, अंतरिक्ष व परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार की हिन्दी सलाहकार समिति – तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में
(12) भूतपूर्व बोर्ड मेंबर, दृश्य-श्रव्य अनुसंधान केंद्र, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर (1997-99)
* टेलीविजन:
(1) टीवी चैनल आजतक के लिए कुछ रिपोर्ट्स – फ्रीलांस
(2) दूरदर्शन मध्यप्रदेश के लिए कुछ कार्यक्रमों-साक्षात्कारों की एंकरिंग
(3) दूरदर्शन मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित तीस मिनट की एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय
(4) दूरदर्शन द्वारा लेखिका पर एक डॉक्यूमेंटरी का निर्माण व प्रसारण
(5) कुछ प्राइवेट डॉक्यूमेंटरी प्रोड्यूसर्स के लिए स्क्रिप्ट लेखन
(6) अमेरिकी पत्रकार क्रिस्टीन टॉटम द्वारा चलाए जा रहे इंटरनेशनल पोर्टल ‘न्यूजीबी” की लीडरशिप टीम में सलाहकार।

……………………………

किताबें

……………………………

error: Content is protected !!