About Us

हिंदी साहित्य इतिहास में” स्त्री दर्पण” पत्रिका का विशेष स्थान है ।उसने बीसवीं सदी के आरंभ में हिंदी पट्टी में स्त्रियों की मुक्ति को लेकर अपनी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक भूमिका निभाई ।।इलाहाबाद से 1909 में शुरू हुई यह पत्रिका करीब 20 वर्षों तक चली और इस पत्रिका की संपादक का रामेश्वरी देवी नेहरू थीं जो पंडित मोतीलाल नेहरू के भतीजे बृज लाल नेहरू की पत्नी थीं और इस पत्रिका का प्रबंधन पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू किया करती थीं ।रामेश्वरी देवी नेहरू का जन्म 1886 में हुआ था और उनका निधन 1966 में हुआ ।वह लोकसभा की सदस्य भी थीं। उन्होंने दिल्ली में स्त्रियों के उद्धार के लिए नारी निकेतन नाम की संस्था भी 1950 में खोली थी। “स्त्री दर्पण” पत्रिका में स्त्रियों से सम्बंधित हर तरह के लेख छपते थे।यह वेबसाइट उसी पत्रिका की स्मृति में शुरू की गई है।इसका मकसद डिजिटल प्लेटफार्म पर स्त्रियों से सम्बंधित हर तरह का साहित्य उपलब्ध कराना हौ।इस वेबसाइट के संवर्धन में आपसे हर तरह का सहयोग अपेक्षित है।
सम्पर्क व्हाटसअप नंबर।8130885723